2017-06-20 16:04:00

मुम्बई के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल डायस का निधन


मुम्बई, मंगलवार, 20 जून 2017 (रेई): लोकधर्मियों की प्रेरिताई हेतु बनी परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं मुम्बई के ससम्मान सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल इवान डायस का निधन 19 जून को रोम में 81 वर्ष की आयु में हुई।

कार्डिनल इवान डायस का जन्म 14 अप्रैल 1936 ई. को मुम्बई में हुआ था। वे 8 दिसम्बर 1958 को मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे। उन्होंने रोम के परमधर्मपीठीय लातेरन विश्व विद्यालय से काथलिक कलीसिया के कानून में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की थी।

कार्डिनल डायस ने सन् 1964 में परमधर्मपीठ के राजनयिक सेवा में प्रवेश किया था जिसके तहत उन्होंने इंडोनेशिया, माडागास्कर, ला रियूनियन, कोमोरोस, मौरिसस तथा वाटिकन राज्य सचिव के रूप में सेवा प्रदान की। बाद में उन्होंने प्रेरितिक राजदूत के रूप में कोरिया एवं अल्बानिया में अपनी सेवा दी। 8 नवम्बर 1996 में वे मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष बने। स्वर्गीय कार्डिनल 21 फरवरी 2001 में संत पापा जोन पौल द्वितीय के द्वारा कार्डिनल घोषित किये गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.