2017-06-17 16:52:00

जर्मनी के पूर्व चांसलर का निधन संत पापा का शोक संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार, 17 जून 2017 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने जर्मनी के पूर्व चांसलर हेलमट कोहल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जर्मनी की चांसलर अंजेला मार्केल को एक तार संदेश प्रेषित किया।

जर्मनी के पूर्व चांसलर हेलमट कोहल का निधन 16 जून को एक गंभीर बीमारी से हुई। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे 87 वर्ष के थे।

संत पापा ने लिखा, ″बड़े दुःख के साथ मैंने पूर्व चांसलर हेलमट कोहल की लम्बी एवं गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु की खबर सुना। मैं आपको एवं उनके परिवार के सदस्यों तथा जर्मनी के सभी नागरिकों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूँ जो उन्हें एकता के चांसलर मानते थे। चांसलर कोहल एक महान व्यक्ति तथा एक वफादार यूरोपीय थे, जिन्होंने जर्मनी एवं पड़ोसी यूरोपीय देशों के हितार्थ दूरदर्शिता एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया है। जर्मनी की एकता, यूरोपीय संघ एवं शांति और मेल-मिलाप हेतु प्रतिबद्ध उनके अथक प्रयासों के लिए करुणावान ईश्वर उन्हें पुरस्कृत करे।″

संत पापा ने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को अनन्त शांति प्रदान करे एवं अपने अनन्त धाम में प्रवेश करने दे।

उन्होंने सभी दुखित प्रियजनों को अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त करते हुए ईश्वर की आशीष की कामना की।  








All the contents on this site are copyrighted ©.