2017-05-23 15:47:00

हैदराबाद के नये गिरजाघर पर हमला एवं तोड़फोड़


नई दिल्ली, मंगलवार, 23 मई 2017 (मैटर्स इंडिया): सिकंदराबाद के एक नवनिर्मित गिरजाघर पर 21 मई को भीड़ ने हमला कर भारी तोड़-फोड़ की।

सिकंदराबाद के संत जोसेफ पल्ली के फादर अलोइसियुस सेलवाकुमार ने मैडर्स इंडिया से कहा, ″गिरजाघर के अंदर सब कुछ ध्वस्त कर दिया गया है।″ उन्होंने बतलाया कि करीब 100 की संख्या में गाँव वालों ने गोदूमाकुन्ता के फातिमा की माता मरियम को समर्पित गिरजाघर पर हमला किया था। 

भीड़ ने गिरजाघर पर पत्थर फेंका, उसके अंदर की पवित्र वस्तुओं बिखेरा, मूर्तियाँ तोड़ दीं तथा पूरे स्थल को बर्बाद कर दिया।

फादर ने कहा कि आक्रमण रविवार को प्रातः 9 बजे के करीब की गयी। शाम तक में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

फादर आलोइसियुस के अनुसार गिरजाघर का निर्माण गोदुमाकुंता के ख्रीस्तीय परिवारों की मदद से की गयी थी। उन्होंने बतलाया कि गाँव वालों ने यह कहते हुए गिरजाघर के निर्माण में अड़चन डाली थी कि वहाँ गिरजा घर की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वहाँ एक ही काथलिक परिवार है, मगर स्थानीय गाँव समिति से अनुमति लेकर गिरजाघर का निर्माण किया गया था। हैदराबाद नगर निगम से भी गिरजाघर बनाने की अनुमति ली गयी थी।

हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष थुमा बाला ने 13 मई को फातिमा की माता मरियम के पर्व के दिन गिरजाघर की आशीष की थी। फादर ने कहा कि गिरजाघर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया था किन्तु माता मरियम के पर्व दिवस को ध्यान में रखकर गिरजाघर की आशीष कर दी गयी थी।

उन्होंने इस घटना को बाधक एवं अत्यन्त पीड़ादायक कहा।

महाधर्मप्रांत द्वारा जारी एक संदेश में कहा गया है कि ″हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करें जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, जो लोग उन्हें मदद कर रहे हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन दे रहे हैं ताकि ईश्वर उन्हें यह समझने की शक्ति प्रदान करे कि जो घृणा एवं हिंसा वे फैला रहे हैं वह देश को नष्ट कर सका है।″ 

फादर ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के विभिन्न वर्गों के तहत भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अखिल भारतीय काथलिक संघ के राष्ट्रीय समन्वयक रॉयडिन रॉच, जो भारत में 21 मिलियन काथलिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं, कहा कि उन्होंने गिरजाघर पर हमले के संबंध में पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा से संपर्क किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.