2017-05-18 16:03:00

उड़ीसा में फातिमा की माता मरियम का उत्सव


उड़ीसा, गुरुवार, 18 मई, (उका न्यूज) उड़ीसा के सुदूर सलीमांगुच्चा पल्ली में विश्वासियों ने करीब तीन हजार की संख्या में जमा होकर फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन की 100वीं वर्षगाँठ मानते हुए मिशनरीस ऑफ चैरिटी धर्मसमाज के एक सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया।

कटक-भुनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष जॉन बरवा ने धर्मविधि के अनुष्ठान में स्थानीय विश्वासियों की अगुवाई की और संत मदर तेरेसा की धर्मबहनों के एक नये घर की आशीष करते हुए कहा, “यह ग़रीबों, जरूरतमंदों, हाशिए पर जीवन यापन करने वाले और वंचित लोगों के लिए एक उपहार है।

सालीमांगुच्चा पल्ली जो कटक-भुनेश्वर महाधर्माप्रांत में 18 साल पहले स्थापित किया गया था जिसके अंतर्गत 350 काथलिक परिवार आते हैं। पल्ली पुरोहित शिशिर सोबानायक ने कहा कि एम. सी. धर्मबहनें इस क्षेत्र में विगत कई दशकों से अपनी सेवाएँ देती आ रही हैं। 

धर्माध्यक्ष ने कहा कि विश्वासियों की यह तीव्र अभिलाषा थी कि उनकी पल्ली में धर्मबहनों का कोई समाज कार्य करें। “हम धर्मबहनों के कई धर्मसंघों से संपर्क किया और अंततः एम.सी. धर्मबहनों ने मानव समाज की सेवा हेतु अपना एक समुदाय हमारे बीच खोला।” युवा संग के नेता राजन सिंध ने धर्मसमाज के आगमन की खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे बीच एम. सी. धर्मबहनों का आना सौभाग्य की बात है। वे मानवता की सेवा के लिए सारी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।”








All the contents on this site are copyrighted ©.