2017-05-04 17:07:00

धन्य घोषणा हेतु संत पापा ने प्रस्तावित आज्ञप्तियों को दिया अनुमोदन


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 4 मई 2017 (वीआर सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार, चार मई को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा हेतु प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उन्होंने निम्नलिखित प्रभु सेवकों के माध्यम से सम्पन्न चमत्कारों को स्वीकार कर, उनकी धन्य घोषणा को अनुमोदन दिया।

प्रभु सेवक प्राँचेस्को सोलानो कासे, कपुचिन धर्मसमाज के पुरोहित। उनका जन्म 25 नवम्बर 1870 को तथा मृत्यु 31 जुलाई 1957 को हुई।

प्रभु सेविका मेरी कनसेप्शन, निष्कलंक मरियम की पुत्रियों के धर्मसंघ की संस्थापिका। उनका जन्म 10 जून 1789 को तथा मृत्यु 10 जनवरी 1828 को हुई।

प्रभु सेविका कियारा फे, गरीब बालक येसु की धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापिका। जन्म 11 अप्रील 1815 तथा मृत्यु 8 मई 1894 को।

प्रभु सेविका कैथरिन ऑफ मेरी, येसु के पवित्र हृदय की सेविका धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापिका। जन्म 27 नवम्बर 1823 तथा मृत्यु 5 अप्रैल 1896 को हुई।

प्रभु सेवक लुचियानो बोटोवासोआ, संत फ्राँसिस के तीसरे ऑर्डर के सदस्य, एक पिता एवं लोकधर्मी जो मडागास्कर में विश्वास के कारण मार डाले गये।

प्रभु सेवक एलाइजा, जो एक कार्डिनल तथा फ्लोरेंस के महाधर्माध्यक्ष थे। जन्म 14 मई 1872 तथा मृत्यु 22 दिसम्बर 1961 को।

प्रभु सेवक फ्राँसिस जेवियर गुयेन वान थाउन जो एक कार्डिनल थे। जन्म 17 अप्रैल 1928 तथा मृत्यु 16 सितम्बर 2002 को।

प्रभु सेविका जेवन्ना मेनेघीनी जो मरियम के पवित्र हृदय की ओर्सोलाईन धर्मबहनों की संस्थापिका थीं। जन्म 23 मई 1868 तथा मृत्यु 2 मार्च 1918 को।

प्रभु सेविका विन्चेंसा कुसमानो जो गरीब सेविकाएँ धर्मसमाज की प्रथम परमाधिकारिणी थी। जन्म 6 जनवरी 1826 तथा मृत्यु 2 फरवरी 1894 को।

प्रभु सेवक अलेक्जेन्डर नोट्टेगर, एक लोक धर्मी, परिवार का एक पिता जिन्होंने रेजिना पाचिस समुदाय का निर्माण किया। जन्म 30 अक्टूबर 1943 तथा मृत्यु 19 सितम्बर 1986 को।

प्रभु सेवक एडविग कारबोनी, एक लोक धर्मी। जन्म  2 मई 1880 तथा मृत्यु 17 फरवरी 1952 को।

प्रभु सेवक मेरी ग्वादालुपे तथा फेरनांडिज जो लोक धर्मी थे। जन्म 12 दिसम्बर 1916 तथा मृत्यु 16 जुलाई 1975 को।








All the contents on this site are copyrighted ©.