2017-05-01 16:33:00

दया के कार्यों में माता मरिया का उदाहरण लें, कार्डिनल क्वेवेदो


फिलीपींस, वाटिकन सिटी, सोमवार, 1 मई 2017 (वीआर सेदोक) : फिलीपींस में कोताबातो के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ओरलांडो क्वेवेदो ने फिलीपीन वासियों से आग्रह किया कि वे गरीबों की पुकार सुनने और उनकी मदद हेतु सदा तैयार कुवांरी माता मरियम से सीखें।

″माता मरिया नित्य सहायिका″ के हजारों भक्तों को संबोधित करते हुए कार्डिनल ने कहा,″माता मरियम का प्रेम सभी के लिए समान है। आइये, हम गरीब –धनी, समाज से तिरस्कृत और हाशिये पर जीवन यापन करने वालों के लिए माता मरियम के प्रेम का अनुसरण कर सकें।

मनिला में ″ माता मरिया नित्य सहायिका″ के आइकन का 150 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर फिलीपींस इस सप्ताह एक वैश्विक तीर्थ-कांग्रेस की मेजबानी कर रही है।

बैजंटाइन आइकन ″ माता मरिया नित्य सहायिका″ को सन् 1866 में मुक्तिदाता को समर्पित धर्मसंध को सौंपा गया था।

कार्डिनल क्वेवेदो ने कहा, ″माता मरिया ने येसु के साथ उसके दुःख में सहभागी हुई थी और आज वे हमारे दुःख तकलीफों में हमारे साथ हैं। मरिया की दयालुता की कोई सीमा नहीं है। वे नशा पान करने वालों, किसी तरह के अन्याय के शिकार लोगों, हत्याओं के शिकार लोगों और हम सभी को बड़े प्रेम से आलिंगन करती हैं।″

माता मरिया आपदा, अपराध, मानव तस्करी, गरीबी और सामाजिक अन्याय के शिकार लोगों के साथ दुःख सहती हैं। और उनके दुःखों में सांत्वना देती हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.