2017-04-26 15:53:00

नाइजीरिया के नये प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार, 26 अप्रैल को महाधर्माध्यक्ष अंतोनियो ग्वीदो फिलिपाज्जी को नाइजीरिया के प्रेरितिक राजदूत की घोषणा की। उन्होंने सूत्री महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष और इंडोनेशिया के प्रेरितिक राजदूत को नाइजीरिया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

नवनियुक्त प्रेरितिक राजदूत फिलिपाज्जी का जन्म मिलान स्थित मेलजो में 8 अक्टूबर 1965 को हुआ था। मिलान धर्मप्रांतीय पुरोहित के रुप में 10 अक्टूबर 1987 को जेनोवा के संत जोसेफ सीरी महागिरजाघर में इनका पुरोहिताभिषेक हुआ। इन्होंने 12 मई 1992 को रोम के होली क्रॉस परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय से कलीसिया की कानून सहिंता में डॉक्टर का पद्वी हासिल की।

8 जनवरी सन् 2011 को संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने इन्हें इटली स्थित सूत्री महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया और 5 फरवरी को संत संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने संत पेत्रुस महागिरजाधर में इनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक किया। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने 23 मार्च 2011 को इन्डोनेशिया के लिए प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

इसके पूर्व महाधर्माध्यक्ष अगुस्टीन कासुज्जा नाइजीरिया के प्रेरितिक राजदूत थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.