2017-04-20 15:45:00

मोकोआ के बाढ़ पीड़ितों को कलीसिया की सहायता


मोकोआ, बृहस्पतिवार, 20 अप्रैल 2017 (वीआर अंग्रेजी): कोलोम्बियाई कलीसिया ने मोकोआ के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 10 टन मानवीय सहायता सामग्री प्रदान की है। ये सामग्रियाँ कोलोम्बिया के काथलिक समुदाय एवं स्थानीय कारितास के सहयोग से उपलब्ध की गयी हैं।

मोकोआ के धर्माध्यक्ष लुईस अलबेईरो मालदोनादो ने कहा कि भोजन, कम्बल, निजी स्वच्छता की वस्तुएँ तथा कपड़े द्वारा मोकोआ के उन जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को राहत मिलेगी, जिनका 1 अप्रैल के भूस्खलन में सब कुछ समाप्त हो चुका है। इस भूस्खलन में करीब 300 लोगों की मृत्यु हो गयी थी तथा बहुत लोग घायल एवं विस्थापित हो गये हैं।

राष्ट्रपति जुवान मानवेल संतोस ने देश के उस क्षेत्र में आपातकालिन स्थिति की घोषणा की थी।

संत पापा फ्राँसिस ने भी भूस्खलन के शिकार लोगों के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित की थी।

 मोकोआ धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष तथा संकट से निपटने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष फा. लुइस फेरनार्नदो कारवाजाल ने कहा कि सहायता का पहला चरण, तत्काल चिकित्सा सुविधा तथा आवश्यक उपकरण आदि कोलोम्बिया तथा विश्वभर के संगठनों द्वारा उपलब्ध किये जा रहे हैं।

उन्होंने 80 प्रतिशत उन स्वयंसेवकों के कार्यों की भी बड़ी सराहना की जो बाढ़ एवं भूस्खलन से पीड़ित परिवारों एवं सहायता केंद्रों का दौरा कर राहत सामग्री उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.