2017-04-19 16:29:00

संत पापा फ्राँसिस की चेसेना और बोलोन्या प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम


वाटिकन सिटी, बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक) :  वाटिकन ने संत पापा फ्राँसिस की रविवार 1 अक्टूबर 2017 के प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम को प्रकाशित किया है। संत पापा उत्तर इटली के चेसेना और बोलोन्या शहरों का दौरा करेंगे।

उनकी प्रेरितिक यात्रा संत पापा पियुस छठे की 300 वीं जन्मदिन सन् 1717 ई. से मेल खाती है उन्होंने 15 फरवरी सन् 1775 से 29 अगस्त सन् 1799 तक में विश्व व्यापी काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष का पद संभाला।

संत पापा फ्राँसिस बोलेन्या के धर्माध्यक्ष मत्तेओ मरिया जुप्पी और चेसेना-सारसीना के धर्माध्यक्ष डोग्लास रेगातियेरी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए यह प्रेरितिक यात्रा करेंगे।

बोलोन्या महाधर्मप्रांत द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार संत पापा की प्रेरितिक यात्रा ‘धर्मप्रांतीय युखरीस्तीय कॉग्रेस’ के अवसर पर होगी जहाँ धर्मप्रांत के विश्वासी पवित्र बाइबिल को जानने और समझने तथा सुसमाचार प्रसार के लिए अपने प्रयासों को नवीनीकृत करने हेतु आमंत्रित किये गये हैं।

महाधर्माध्यक्ष ज़ुप्पी ने "निमंत्रण की स्वीकृति" के लिए संत पापा फ्राँसिस को धन्यवाद दिया।

संत पापा फ्राँसिस की यात्रा के कार्यक्रम निम्नलिखित हैः

07.00      वाटिकन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा चेसेना के लिए प्रस्थान।

08.00      चेसेना के हेलीपैड में आगमन।

              पियासा देल पोपोलो में स्थानीय लोगों से मुलाकात।

                महागिरजाघर में पुरोहितों, युवाओं और परिवारों से मुलाकात।

 10.00      चेसेना के हेलीपैड से बोलोन्या के लिए प्रस्थान।

 10.20      बोलोन्या आगमन।

              विया मटेई के क्षेत्रीय केंद्र का दौरा।

                इतालवी तट पर उतरे युवा आप्रवासियों के साथ बैठक।

 12.00      पियाजा ग्रांदे में, काम की दुनिया के प्रतिनिधियों के साथ दूत संवाद प्रार्थना का पाठ।

 12.30      संत पेत्रोनियो महागिरजाघर में गरीब लोगों के साथ दोपहर का भोजन।

 14.30      महागिरजाघर में पुरोहितों के साथ बैठक।           

15.30       संत दोमनिक महागिरजाघर में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों के

     साथ बैठक।

 17.00      युखरीस्तीय समारोह का अनुष्ठान।

 18.45      हेलीकॉप्टर द्वारा बोलेन्या से वाटिकन के लिए प्रस्थान।                                                                                                   

 








All the contents on this site are copyrighted ©.