2017-04-12 16:22:00

संत घोषणा की स्वीकृति हेतु सामान्य लोक सभा परिषद की बैठक


वाटिकन सिटी, बुधवार,12 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक) :संत पापा फ्राँसिस पास्का सप्ताह के बृहस्तपतिवार, 20 अप्रैल 2017 को संत घोषणा हेतु प्रस्तावित आज्ञप्तियों पर कार्डिनलों के मतदान हेतु सामान्य लोक सभा परिषद की बैठक का नेतृत्व करेंगे।

संत घोषणा हेतु पाँच प्रस्तावित आज्ञप्तियों को कार्डिनलों द्वारा अनुमोदन के लिए चुना गया है इनके नाम इस प्रकार हैः 

ब्राजील स्थित नाताल के शहीदःधर्मप्रांतीय पुरोहित धन्य अंद्रेया दी सोभेराल और धन्य अंब्रोजो फ्रांचेस्को फेर्रो, लोकधर्मी  धन्य मत्तेयो मोरेइया और 27 साथी।

मेक्सिको के युवा शहीद धन्य क्रिस्टोबाल,  धन्य अंतोनियो और धन्य जोन।

धन्य फादर फाउस्तीनो मिग्वेज स्पेन के पल्ली पुरोहित और कलासाजियन इंस्टीट्यूट ओफ द डोटर्स ओफ डिवाइन शेपर्डडेस के संस्थापक।

इटली के फ्रांसिसकन फ्रायर्स माइनर समाज के धन्य फादर अन्जेलो दा अक्री कपुचिन,  पहले का नाम लूका अन्तोनियो फालकोन है।

फातिमा में माता मरिया का दर्शन करने वाले बच्चे धन्य फ्राँचेस्को मारतो और धन्य जचिंतो मारतो।

 संत पापा फ्राँसिस द्वारा संत प्रकरण हेतु अनुमोदन दे दिये जाने के बाद कार्डिनलों का वोट अंतिम औपचारिकता है। सामान्य लोक सभा परिषद में कार्डिनलों की स्वीकृति मिलने के बाद कलीसिया संत घोषणा के लिए दिन निर्धारित करेगी।     








All the contents on this site are copyrighted ©.