2017-04-11 15:34:00

संत पापा की मिस्र यात्रा से अंतरधार्मिक संबंध पर सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (वीआर अंग्रेजी): काहिरा में संत पापा की आगामी प्रेरितिक यात्रा, मुस्लिम नेताओं तक पहुँचने हेतु एक अत्यन्त प्रभावशाली प्रयास होगा। यह है मिस्र के अल-अजहर विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र की आशा, जो वर्तमान में ब्रिटेन के ईसाई मुस्लिम मंच के सह-अध्यक्ष हैं।

शेख इब्राहिम मोग्रा का जन्म मालावी के एक भारतीय मूल परिवार में हुआ था जो फिलहाल लीसेस्टर शहर में रहते और काम करते हैं जहां वे अंतरधार्मिक संबंधों को मजबूत करने के मामले में सबसे आगे रहते हैं।

संत पापा 28 से 29 अप्रैल को मिस्र की प्रेरितिक यात्रा करेंगे जहाँ वे अल अजहर में इस्लामी नेताओं तथा कॉप्टिक समुदाय के परमधर्मगुरू तावाद्रोस द्वितीय से मुलाकात करेंगे।

शेख ने वाटिकन रेडियो से बातें करते हुए कहा कि अगर इतिहास को देखा जाए तो अल अजहर मुस्लिम जगत में प्रथम अथवा दूसरा सबसे पुराना विश्व विद्यालय है। उससे भी बढ़कर यह "अरबी और गैर-अरबी देशों के कई मुस्लिम समुदायों के भीतर वैश्विक प्रभाव वाले एक संस्थान के रूप में" जाना जाता है। मुसलमान जगत की एक बड़ी संख्या  मानती है कि मार्गदर्शन और फैसलों के लिए "यह स्थान तय है"।

मोग्रा का मानना है कि अल अजहर एक आदर्श है तथा यह सुनिश्चित करने के मामले में सबसे आगे है कि मिस्र में ईसाई समुदायों के खिलाफ किए गए किसी भी हिंसा की निंदा की जाती है।

उन्होंने गौर किया कि ऐतिहासिक रूप से मुस्लिम तथा कॉप्टिक ख्रीस्तीय समुदाय बहुत अच्छी तरह एक साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वे अल अजहर में अध्ययन कर रहे थे मिस्र के मुसलमान बहुत अधिक गर्व महसूस करते थे कि वे एक ऐसे राष्ट्र हैं जहां सदियों से मुस्लिम और कॉप्टिक नेताओं के बीच समझौता है। उन्होंने कहा कि हाल में हुई तनाव एक वास्तविक संकट है जो धर्म से संबंधित नहीं है बल्कि "राजनीतिक एजेंडा के साथ धर्म का चोगा धारण की हुई है।″

मोग्रा ने संत पापा फ्राँसिस की आगामी प्रेरितिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि मुसलमानों के केंद्र में पहुँचने हेतु यह एक अत्यन्त प्रभावशाली प्रयास है। मिस्र को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखा जाता है जो पश्चिमी देशों से नजदीक से जुड़ा है तथा कई तरह से यह इस्लामी एवं आरबी जगत में सेतु का निर्माण करने वाला देश माना जाता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि उच्च स्तरीय धर्मगुरूओं की इस मुलाकात से राजनीति पर सभी दृष्टिकोणों से अत्यन्त गहरा प्रभाव पड़ेगा।

शेख की उम्मीद है कि अल अजहर में धार्मिक और राजनीतिक नेता संत पापा के संदेश को सुन पायेंगे, उनके शब्दों को सम्मान देंगे तथा उन्हें कार्यों में परिणत करेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.