2017-04-06 15:42:00

संत पापा ने रूस में हिंसक आक्रमण के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 6 अप्रैल 2017 (वीआर अंग्रेजी): संत पापा फ्राँसिस ने रूस में बम द्वारा हिंसक आक्रमण के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना अर्पित की।

बुधवार को साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के अवसर पर तीर्थयात्रियों एवं पयर्टकों को सम्बोधित करते हुए सेंट पीटर्सबर्ग में बीते दिनों हुए हमले की याद की तथा कहा कि आक्रमण रूसी जनता के लिए पीड़ा, क्षति और संदेह की भावना का कारण बन गया है।

सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को एक मेट्रो में हुए बम विस्फोट में 14 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 50 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

संत पापा ने कहा, ″मैं त्रासदी के शिकार सभी लोगों को करुणावान ईश्वर के हाथों सौंप देता हैं तथा उन सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य व्यक्त करता हूँ जो इस घटना के कारण पीड़ित हैं।″

रूसी जांच अधिकारियों के अनुसार रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए बम हमले के पीछे उस व्यक्ति का हाथ हो सकता है जिसके शरीर के टुकड़े ट्रेन की बोगी से मिले हैं।

किर्गिस्तान की सुरक्षा सेवा के अनुसार संदिग्ध का नाम अकबरज़न जलिलोव है, जो किर्गिज़ शहर ओश में 1995 में पैदा हुए थे और उन्होंने रूसी नागरिकता ले ली थी।

बाद में रूसी जांच एजेंसी ने उनके नाम की पुष्टी की और कहा कि अकबरज़न ने ही दूसरा बम भी रखा था जिसमें विस्फोट नहीं हुआ। हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी गुट ने नहीं ली है।








All the contents on this site are copyrighted ©.