2017-04-01 15:23:00

मिस्र में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा हेतु प्रतीक चिन्ह


वाटिकन सिटी, शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक): मिस्र में आगामी 28 से 29 अप्रील को संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा का प्रतीक चिन्ह, मिस्र की काथलिक कलीसिया ने प्रकाशित कर दिया गया है। 

 प्रतीक चिन्ह में तीन प्रमुख तत्वों को दर्शाया गया है, मिस्र, संत पापा एवं शांति।

प्रतीक चिन्ह के निचले भाग में अरबी एवं अंग्रेजी भाषा में लिखा है ″शांति के संत पापा शांति के मिस्र में।″

मिस्र देश को नील नदी से जाना जाता है जो जीवन का प्रतीक है। यह पिरामिड और स्फिंक्स, (एक कल्पित जन्तु जिसका शरीर सिंह का और मुंह स्त्री के समान होता है) से भी प्रसिद्ध है जो इस अफ्रीकी देश में सभ्यता के लम्बे इतिहास को प्रकाशित करता है।

प्रतीक चिन्ह के केंद्र में क्रूस एवं चंद्रमा है जो मिस्र के विभिन्न लोगों के बीच सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करता है।

एक श्वेत कबूतर है जो शांति का प्रतीक है वह मानव प्राणी का महान वरदान एवं प्रेरणा का प्रतीक है तथा एकेश्वरवादी धर्मों का अभिवादन भी है। कबूतर को संत पापा की ओर से जाते हुए दिखलाया गया है जो शांति के संत पापा के रूप में शांति के देश में उनके आगमन की घोषणा कर रहा है। 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.