2017-03-23 16:17:00

लंदन में आतंकी हमले के शिकार लोगों के प्रति संत पापा का तार संदेश


वाटिकन सिटी, बृहस्पितवार, 23 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा ने लंदन में आतंकी हमले के शिकार लोगों के प्रति गहन शोक व्यक्त किया।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा की ओर से वेस्टमिनिस्टर के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल विन्सेंट निकोल्स को एक तार संदेश प्रेषित कर कहा कि लंदन में हमले द्वारा मृत्यु एवं घायल होने की खबर सुन संत पापा अत्यन्त दुःखी हैं। वे उन सभी लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हैं जो इस त्रासदी के शिकार हुए हैं। वे मृत जनों को सर्वशक्तिमान ईश्वर की करुणा तले सिपुर्द करते तथा उनके शोकित परिवारों के लिए ईश्वर से शक्ति एवं शांति की कामना करते हैं साथ ही, दुःख की ऐसी घड़ी में समस्त देश के लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन देते हैं।

बीबीसी समाचार के अनुसार लंदन में संसद के सामने गुरुवार को हुए हमले के बाद ब्रिटेन के सुरक्षा बलों ने देर रात बर्मिंघम शहर में छापेमारी की और आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।

अभी तक छह जगहों पर छापेमारी की गई है। इस हमले में पांच लोग मारे गए और 29 लोग घायल हैं जिनमें से सात की हालत गंभीर है।

बीबीसी के सुरक्षा संवाददाता फ़्रैंक गार्डनर के अनुसार इस्लामी चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले को अंजाम देने का दावा किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.