2017-03-21 15:25:00

संत पापा फ्राँसिस की फातिमा यात्रा का कार्यक्रम


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 21 मार्च 2017 (सेदोक) : पुर्तगाल के फतिमा में संत पापा फ्राँसिस की दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम को वाटिकन ने प्रकाशित कर दिया है।

कार्यक्रमानुसार संत पापा फ्राँसिस 12 मई शनिवार को दोपहर 2 बजे फ्यूमिचीनो हवाई अड्डे से पुर्तगाल के मोन्ते रील के लिए प्रस्थान करेंगे और 4 बजकर 20 मिनट पर मोन्ते रील हवाई अड्डा पहुँचेंगे, वहाँ संत पापा का स्वागत राष्ट्रपति मरचेलो रेबेलों डे सोउसा करेंगे।

वहाँ से संत पापा हेलीकॉप्टर से फतिमा के स्टेडियम पहुँचेंगे और फिर वाहन से फतिमा तीर्थालय पहुचेंगे। वहाँ वे माता मरिया के दर्शन प्रार्थनालय में प्रार्थना करेंगे, वहाँ उपस्थित तीर्थयात्रियों का अभिवादन करेंगे और उनके साथ रोजरी प्रार्थना करेंगे।

रविवार 13 मई प्रातः को संत पापा फ्राँसिस प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा के साथ उनके धर ″नोस्सा सेहनोरा दो कारमो″ में मिलेंगे। उसके बाद 10 बजे वे ″नोस्सा सेहनोरा दो रोजारियो दे फातिमा″ महागिरजाघर के परिसर में पवित्र ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान करेंगे।उसके बाद वे बीमारों से मिलेंगे।  

उनका अंतिम पड़ाव पुर्तगाल के धर्माध्यक्षों के साथ होगा। साढ़े बारह बजे संत पापा उनके साथ "नोस्सा सेन्होरा दो कारमो " गृह में दोपहर का भोजन करेंगे। उसके बाद पूर्वाहन 3 बजे संत पापा फ्राँसिस वापस रोम के लिए रवाना होंगे और करीब 7 बजे शाम को चम्पीनो हवाई अड्डा पहुचेंगे।

संत पापा की यात्रा का पूरा कार्यक्रमः

शुक्रवार  12 मई 2017

14.00 बजे फ्यूमिचीनो हवाई अड्डे से मोन्ते रील के लिए प्रस्थान

16:20  मोन्ते रील के हवाई अड्डे पर आगमन: स्वागत समारोह 

16:35     मोन्ते रील हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के साथ निजी बैठक

16:55     हवाई अड्डे के प्रार्थनालय का दर्शन

17:15     हेलिकॉप्टर द्वारा फातिमा के स्टेडियम के लिए प्रस्थान

17:35     फातिमा स्टेडियम में आगमन और खुले वाहन द्वारा तीर्थालय के लिए प्रस्थान

18:15     संत पापा मरिया दर्शन प्रार्थनालय का दर्शन करेंगे।

21:30    संत पापा मरिया दर्शन प्रार्थनालय की मोमबत्तियों की आशीष, तीर्थयात्रियों का अभिवादन और उनके साथ रोजरी प्रार्थना करेंगे।

शनिवार 13 मई 2013

09:10     प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा के साथ उनके धर ″नोस्सा सेहनोरा दो कारमो″ में बैठक

09:40   ″ नोस्सा सेहनोरा दो रोजारियो दे फातिमा ″ महागिरजाघर का दर्शन

10:00     तीर्थालय के परिसर में पवित्र ख्रीस्तयाग समारोहः संत पापा का प्रवचन और बीमार लोगों

 का अभिवादन

12:30     पुर्तगाल के धर्माध्यक्षों के साथ "नोस्सा सेन्होरा दो कारमो " गृह में दोपहर का भोजन

14:45     मोन्ते रील हवाई अड्डे पर विदाई समारोह

15:00     मोन्ते रील हवाई अड्डे से रोम को लिए प्रस्थान

19:05     रोम के चम्पीनो हवाई अड्डे पर आगमन








All the contents on this site are copyrighted ©.