2017-03-18 16:28:00

संत पापा ने सेमारंग महाधर्मप्रांत हेतु नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति की


वाटिकन सिटी, शनिवार, 18 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने माननीय फा. रोबेरतुस रूबीयातमोको को इंडोनेशिया के सेमारंग महाधर्मप्रांत हेतु नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

सेमारंग महाधर्मप्रांत हेतु नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा शनिवार 18 मार्च को संत पापा फ्राँसिस ने की।

नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष रोबेरतुस का जन्म 10 अक्तूबर 1963 ई. में सेमारंग में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 12 अगस्त 1992 में हुआ। उन्होंने 1993 से 1997 तक रोम के परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से कलीसिया के कानून की पढ़ाई पूरी की है।

उन्होंने कई प्रेरितिक क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान की है, वे सन् 1992 से 1993 ई. तक पाकेम के संत मरिया असुनता गिरजाघर के सहायक पल्ली पुरोहित रहे।

सन् 1998 ई. से वे योग्याकार्टा के ईशशास्त्र विभाग में शिक्षक तथा संत पॉल मेजर सेमिनरी में आध्यात्मिक संचालक का कार्यभार सँभाला। वे 2011 में सेमारंग महाधर्मप्रांत में न्यायिक विकर के रूप में चुने गये थे।

सेमारंग महाधर्मप्रांत का क्षेत्रफल 21,196 वर्ग किलोमीटर है तथा वहाँ की कुल आबादी 2,28,37,382 है जिसमें काथलिकों की कुल संख्या 4,04,269 है। महाधर्मप्रांत में कुल 98 पल्लियाँ हैं। वहाँ 399 पुरोहित, 221 धर्मसमाजी, 1162 धर्मबहनें तथा 60 गुरूकुल छात्र हैं।

सेमारंग महाधर्मप्रांत 10 नवम्बर 2015 को महाधर्माध्यक्ष जोन्नास मरिया के इस्तिफा देने के बाद से ही रिक्त था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.