2017-03-14 15:47:00

दक्षिण सूडान में शांति हेतु प्रार्थना


वाटिकन रेडियो, मंगलवार, 14 मार्च 2017 (वी आर सेदोक) : दक्षिण सूडान के धर्माध्यक्ष एडवार्डो हीबोरो ने  राष्ट्रपति साल्वा कीर को चुनौती दी है कि वे युद्ध रोकने हेतु कार्य करने और सरकारी सैनिकों के पेशेवर व्यवहार को सुनिश्चित करें।

सूडान के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष एवं तोम्बूरा-जाम्बियो धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बारानी एडवार्डो हीबोरो ने दक्षिण सूडान गणराज्य के राष्ट्रपति साल्वा कीर मायार्दित को चुनौती दी है कि वे राष्ट्र में एकता और शांति लाने का एक ठोस एवं गंभीर कदम लें।

धर्माध्यक्ष हीबोरो ने ये बात याम्बियो में गत 10 मार्च को राष्ट्रपति कीर द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के दौरान कही।

धर्माध्यक्ष हीबोरो ने राष्ट्रति कीर और वहाँ उपस्थित सभी नागरिकों को पश्चाताप करने का आहृवान करते हुए कहा, ″आज यह प्रार्थना हमारे लिए अर्थपूर्ण और ऐतिहासिक बने,  हमें पश्चाताप करना और पाप नहीं करना चाहिए!″

 उन्होंने राष्ट्रपति कीर से सकारात्मक बदलाव लाने और ज़िम्मेदारी लेने हेतु यह कहते हुए आग्रह किया, ″दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर पर बहुतों की नज़रें टिकी हुई हैं कि क्या यह प्रार्थना दक्षिण सूडान में शांति हासिल करने के लिए उसके निर्णय और दृष्टिकोण को बदल पाएगा।"

उन्होंने पश्चाताप की आवश्यकता को दोहराते हुए कहा, ″दक्षिण सूडानियों के रुप में हमें यह दिखाना है कि हमें अपनी गलतियों के लिए हमें खेद है हमारे कर्मों के लिए हम शर्मिंदा हैं।″








All the contents on this site are copyrighted ©.