2017-03-13 16:53:00

दक्षिणी सूडान में शांति हेतु कलीसिया की भूमिका


दक्षिणी सुडान, सोमवार, 13 मार्च 2017 (वाटिकन रेडियो): दक्षिणी सुडान ने शांति एवं क्षमा हेतु 10 मार्च को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस मनाया।

सरकारी सैन्य बल एवं विपक्ष दल के बीत राजनीति तनाव तथा हिंसा भड़क उठने के कारण हज़ारों बेसहारे लोग अपना देश एवं घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। देश में आकाल की स्थिति की घोषणा हो चुकी है तथा करीब 7.5 मीलियन लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है।

इस दौरान संत पापा ने कहा था कि वे दक्षिणी सूडान में अंगलिकन महाधर्माध्यक्ष जस्टिन वेलबे के साथ यात्रा कर सकते हैं जिसकी संभावना पर अध्ययन किया जा रहा है।  

दक्षिणी सूडान में जहाँ कई ख्रीस्तीय समुदाय हैं, काथलिक तथा अंगलिकन ख्रीस्तीयों की संख्या अधिक है जो विविधताओं को दूर कर, राष्ट्र के निर्माण में एक साथ आने हेतु लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।

फ्रायर माईनर धर्मसमाज के मिनिस्टर जेनेरल फा. मिखाएल पेररी जो दक्षिणी सूडान से हाल में रोम लौटे हैं वाटिकन रेडियो की पत्रकार लिंडा बोरडोनी से कहा, ″मैं सोचता हूँ कि हम इस समय जहाँ पर हैं लोग निश्चय ही जीवन और मृत्यु से जूझ रहे हैं। वे आशा और निराशा के बीच संघर्ष कर रहे हैं।″  

उन्होंने दक्षिण सूडान में विभिन्न धर्मावलम्बियों के बीच संबंध को लचीला कहा जो गंभीर रूप से परीक्षण हेतु डाल दिये गये हैं, किन्तु वे अब भी आशा बनाये हुए हैं वे सूडान में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा हेतु प्रार्थना कर रहे हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.