2017-03-11 16:45:00

संत पापा द्वारा सीरियाई लोगों की मदद


वाटिकन सिटी, शनिवार, 11 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने सीरिया स्थित अलेप्पो के लोगों के लिए सहायता राशि के रूप में 100,000 यूरो प्रदान किया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय की जानकारी अनुसार संत पापा ने शुक्रवार को अरिच्चा में आध्यात्मिक साधना के उपरांत सीरिया के लिए ख्रीस्तयाग अर्पित किया।

प्रेस कार्यालय ने यह भी जानकारी दी कि संत पापा ने अलेप्पो के गरीब लोगों की मदद हेतु 100,000 यूरो की सहायता राशि भी प्रदान की है जिसके लिए उन्होंने परमधर्माध्यक्षीय रोमी कार्यालय के सभी कर्मचारियों को उनकी मदद हेतु धन्यवाद दिया। अनुदान संत पापा के उदारता कोष ‘एलेमोसिनेरिया अपोस्तोलिका’ से दिया जाएगा।

अरिच्चा से लौटने के बाद संत पापा ने शुक्रवार को रोम के भिखारियेट का दौरा किया जहाँ उन्होंने धर्मप्रांत के प्राचार्य से मुलाकात की।








All the contents on this site are copyrighted ©.