2017-03-11 16:23:00

आध्यात्मिक साधना समाप्त कर संत पापा वाटिकन लौटे


रोम शनिवार, 11 मार्च 2017 (वीआर अंग्रेजी): आध्यात्मिक साधना के समापन पर संचालक फादर जुलियो मिकेलिनी को धन्यवाद देकर संत पापा फ्राँसिस शुक्रवार को आरिच्चा से वाटिकन लौटे।

वाटिकन लौटने के पूर्व संत पापा ने आध्यात्मिक साधना में भाग ले रहे सभी सदस्यों की ओर से फादर मिकेलिनी को उनके अच्छे मार्गदर्शन हेतु उनकी सराहना की और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ″जो भलाई आप हमारे लिए करना चाहते थे और जो कुछ हमारे लिए किया है उसके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। सबसे बढ़कर इस बात के लिए धन्यवाद कि आपने अपने को उसी तरह प्रस्तुत किया जैसे आप हैं, स्वाभाविक रूप से अपने को प्रस्तुत करते हुए आपने चेहरे पर कोई पवित्रता का मास्क नहीं लगाया।″  

संत पापा ने उन्हें आध्यात्मिक साधना के संचालन हेतु तैयारी में लगाये गये प्रयास के लिए भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ″मनन-चिंतन हेतु बहुत सारी चीजें हैं किन्तु संत इग्नासियुस कहते हैं कि जब कोई आध्यात्मिक साधना में ऐसी चीज को पाता हो जो उसे सांत्वना देता अथवा निराश करता है तो उसे वहीं रूक जाना चाहिए एवं आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मैं विश्वास करता हूँ कि हम सभी ने ऐसा अनुभव किया है। बाकी कुछ भी बेकार नहीं है वह बना रहता है तथा दूसरे समय के लिए काम देता है।  

संत पापा ने कहा कि कभी-कभी बिलकुल सामान्य चीजें और छोटी बातें भी हमें मन-परिवर्तन हेतु प्रभावित करती हैं।

अंततः संत पापा ने फा. मिकेलिनी को एक अच्छे पुरोहित बने रहने की शुभकामना अर्पित की।








All the contents on this site are copyrighted ©.