2017-03-10 15:32:00

श्रीलंका में 80 हजार लोग 40 वर्षों में सबसे खराब सूखे से प्रभावित


कोलम्बो, शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (फीदेस)  श्रीलंका में सूखे की चपेट के कारण करीब एक मिलियन लोगों को खाद्य सामग्री और हज़ारों लोगों को जीवन निर्वाह के चीजें की अति आवश्यकता है।

पिछले साल से देश में सुखा़ड़ कि स्थिति बनी हुई है जो कई सालों से रिकार्ड को तोड़ चुकी है। आपदा प्रबंधन केन्द्र ने आकाल की स्थिति से प्रभावित लोगों का आकड़ा पेश करते हुए कहा कि आकाल से प्रभावित लोगों की संख्या एक मिलियन से अधिक है। इसमें करीब नौ सौ हजार लोगों को खाद्य की जरूरी चीज़ें और अस्सी हजार लोगों को जीवन सुरक्षा की चीजों की निहायत आवश्यकता है। देश में सूखे के प्रभाव ने 25 जिलों में से 23 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। सूखे की स्थिति के कारण एक तिहाई लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सरकार ने  02 मार्च तक करीबन 180 हजार लोगों के बीच पीने का पानी बाँटा। मानसून का अनुमान मार्च के अंत या अप्रैल के शुरू में किया जा रहा है। किसानों की फसलें नष्ट हो चुकी हैं और अनुमान के अनुसार आकाल प्रभावितों में से केवल 10 प्रतिशत किसानों ने आगामी फलस हेतु बीज संग्रहित किये हैं।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.