वाटिकन सिटी, शनिवार, 4 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): वाटिकन प्रेस कार्यालय के निर्देशक एवं वाटिकन प्रवक्ता ग्रेग बर्ग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि संत पापा फ्राँसिस 24 मार्च को यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।
यूरोपीय संघ के अधिकारी रोम संधि की 60वीं वर्षगाँठ मनाने हेतु रोम में एकत्रित होंगे।
ग्रेग बर्ग ने बतलाया कि संत पापा के साथ उनकी मुलाकात प्रेरितिक आवास के रेजिना सभागार में होगी।
संत पापा ने यूरोपीय संघ को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदान की जाने वाली चार्लेमागने पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर गत वर्ष मई महीने में यूरोपीय संघ के अधिकारियों को सम्बोधित किया था।
यूरोपियन संघ मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रों पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपीय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपीय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था।
All the contents on this site are copyrighted ©. |