2017-03-03 15:06:00

आकाल के कारण 31 हजार से अधिक दक्षिणी सूडानियों ने देश छोड़ा


आफ्रीका सूडान, शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (वी आर) संयुक्त राष्ट्र संघ प्रवासियों के प्रधान अधिकारी ने कहा कि अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश में आकाल और युद्ध की स्थिति के कारण करीबन 31 हजार दक्षिणी सूडानी शरणार्थी के रूप में देश छोड़ चुके हैं।

विदित हो कि 20 फरवरी को सूडान की सरकार और संयुक्त राष्ट्र के देशों ने दक्षिणी सूडान के कई प्रांतों को अकालग्रस्त घोषित कर दिया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार देश छोड़ने वालों में 80 प्रतिशत संख्या महिलाओं और बच्चों की है जिसमें बहुत से बच्चे अपने परिवारों से अलग हो गये हैं जिन्हें जीवन सुरक्षा सहायता की नितांत आवश्यकता है। इसमें से बहुत से लोगों को कई स्थानों पर हस्तांतरित कर दिया गया है जिससे उन्हें खाने-पीने और रहने की उचित सुविधा मुहैया कराई  जा सके।

सूडानी राष्ट्रीय उम्मा पार्टी के प्रतिनिधियों ने प्रवासियों हेतु खाना पकाने की बुनियादी सामग्री की व्यवस्था करते हुए सूडान प्रान्त के लोगों से निवेदन किया है कि वे प्रवासियों को अपने प्रान्त में पनाह लेने दें। सूडानी नागरिक समाज संगठनों ने सूडान के बहुचर्चित सेवा कार्य संगठनों से निवेदन किया है कि वे दक्षिणी सूडान को सहायता की वस्तुएं वितरित करें। यूएनएचसीआर के रिपोर्ट अनुसार दक्षिण सूडान में गृह युद्ध से उत्पन्न पानी और खाद्य सामग्री की कमी के कारण कुल 3 लाख 30 हजार लोग देश से पलायन कर चुके हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.