2017-02-22 16:24:00

संत पापा फ्राँसिस का ट्वीट संदेश, 22 फरवरी 2017


वाटिकन सिटी, बुधवार 22 फरवरी 2017 (सेदोक) :  आज माता कलीसिया संत पेत्रुस सिंहासन का पर्व दिवस मनाती है इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषितकर सभी काथलिक विश्वासियों को आज के त्योहार के मर्म को बताया।

उन्होंने संदेश में लिखा,″ येसु ने पेत्रुस को स्वर्ग राज्य के प्रवेश द्वार की चाबियाँ खोलने के लिए सौंपा न कि द्वार बंद करने के लिए।″

विदित हो कि संत पेत्रुस के सिंहासन का पर्व पूजन धर्मविधि में एक महत्वपूर्ण पर्व जो प्रेरितों के राजकुमार के उत्तराधिकारी के कार्य को रेखांकित करता है। संत पेत्रुस का सिंहासन रोम के धर्माध्यक्ष के प्राधिकार का प्रतीक है जिसका सम्पूर्ण ईशप्रजा के प्रति विशेष सेवा अर्पित करने के लिए आह्वान किया जाता है।

 प्रेरित संत पेत्रुस और प्रेरित संत पौलुस की शहादत के तुरंत बाद ही काथलिक समुदाय ने रोम की कलीसिया की प्रमुखता को मान्यता प्रदान की। इस भूमिका का वर्णन द्वितीय सदी में ही अंतियोक के संत इग्नासियुस और लियोन के संत इरेनियुस ने किया था। रोम के धर्माध्यक्ष की इस विशिष्ट प्रेरिताई पर पुनः द्वितीय वाटिकन महासभा में भी जोर दिया गया था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.