2017-02-20 15:52:00

मुम्बई में माता मरियम की प्रतिमा पर तोड़फोड़


मुम्बई, सोमवार, 20 फरवरी 2017 (वीआर सेदोक): पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मुम्बई की सड़क के किनारे स्थापित एक मरियम की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया गया है।

एशियान्यूज़ से बातें करते हुए ग्लोबल कौंसिल ऑफ इंडियन क्रिस्चियन के अध्यक्ष साजन के. जॉर्ज ने कहा, ″मुम्बई में धन्य कुँवारी मरियम की प्रतिमा का ध्वस्त किया जाना, ख्रीस्तीयों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। प्रतिमा की सुरक्षा हेतु लगे काँच को तोड़ दिया गया है तथा बालक येसु को गोद में लिए मरियम के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया है। इस कृत्य ने ख्रीस्तीयों की धार्मिक भावना पर गहरी चोट दी है, उन सभी लोगों की आध्यात्मिक भावना पर आघात किया है जो माता मरियम पर श्रद्धा रखते हैं।″   

माता मरियम का ग्रोटो महाराष्ट्र के कुरला जिला में स्थित है।

वी. क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह ने जानकारी दी कि अपराधियों की पहचान करने हेतु अधिकारी हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं जहाँ आरम्भ में समुदायों के बीच तनाव दिखाई पड़ रहा था। उन्होंने बतलाया कि स्थिति अब सामान्य हो चुका है। 

साजन जॉर्ज ने शिकायत की कि जो हुआ है वह वास्तव में चिंताजनक है। माता मरियम सभी भारतीयों द्वारा सम्मानित हैं। सभी ख्रीस्तीय उनका अत्यधिक आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ समुदायों के बीच संदेह उत्पन्न करते तथा आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने शांति हेतु प्रार्थना करने की अपील की। 








All the contents on this site are copyrighted ©.