2017-02-14 11:15:00

सन्त पापा फ्राँसिस की फातिमा तीर्थयात्रा का प्रतीक चिन्ह


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 14 फरवरी 2017 (सेदोक): पुर्तगाल स्थित फातिमा नगर में सन्त पापा फ्राँसिस की तीर्थयात्रा के "लोगो" प्रतीक चिन्ह की प्रकाशना कर दी गई है।

फातिमा की रानी को समर्पित मरियम तीर्थ के प्रधान पुरोहित तथा सन्त पापा फ्राँसिस की तीर्थयात्रा के समन्वयक फादर कारलोस काबेकिनास ने कहा कि इस प्रतीक चिन्ह में  "साधारण शैली एवं स्पष्टता" को रेखांकित किया गया है जो सन्त पापा फ्राँसिस की विशिष्टताएँ हैं।

प्रतीक चिन्ह में एक दिल प्रदर्शित किया गया है जो रोज़री माला की मोतियों से बना हुआ है और जिसपर एक क्रूस रचा गया है, इसके भीतर लिखा है, "सन्त पापा फ्राँसिस – फातिमा  2017"। प्रतीक चिन्ह के नीचे लिखा है, "मरियम के साथ, आशा एवं शांति में तीर्थयात्रा"। उन्होंने बताया कि मरियम दर्शन की शताब्दी के उपलक्ष्य में यह लोगो अर्थात् प्रतीक चिन्ह तैयार किया गया है।

प्रतीक चिन्ह रचनेवाले कलाकार प्रॉविडेन्स ने कहा, "हमने सन्त पापा फ्राँसिस के शारीरिक एवं मैत्रीपूर्ण निकटता को प्रकाशित करना चाहा है जो मुस्कुराते हुए अपनी बाहें फैलाकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।"

वर्ष 2017 के लिये निर्धारित सन्त पापा फ्राँसिस की फातिमा तीर्थयात्रा "मरियम के निष्कलंक हृदय" पर केन्द्रित है।








All the contents on this site are copyrighted ©.