2017-01-17 15:51:00

संत पापा फ्राँसिस ने गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की


वाटिकन सिटी, मंगलवार,17 जनवरी 2017 (सेदोक) :  संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 16 जनवरी को गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति प्रोफेसर अल्फा कोंन्दे से मुलाकात की।

गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति  प्रोफेसर अल्फा कोंन्दे ने वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो परोलिन और देशों के साथ संबंध के लिए वेटिकन सचिव महाधर्माध्यक्ष रिचर्ड गलाघर से मुलाकात की।

वाटिकन प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनके बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण थी। उन्होंने पमधर्मपीठ और गिनी गणराज्य के बीच मौजूद अच्छे संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सार्वजनिक हितों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जैसे मनुष्य का सर्वांगीन विकास, पर्यावरण की देखभाल, गरीबी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई, प्रवासियों के लिए समुचित नीतियों का निर्धारण ।

देश के विकास में काथलिक संस्थानों का योगदान और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य देखभाल और अंतर-धार्मिक वार्ता को बढावा आदि पर भी चर्चा की गई और उनपर प्रकाश डाला गया।

पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में शांति के लिए काम करने हेतु गिनी गणराज्य की ठोस प्रतिबद्धता भी ध्यान भी ध्यान दिया गया।

दस वर्षों तक शासन व्यवस्था के विरोधी दल में रहने के बाद प्रोफेसर अल्फा कोन्डे सन् 2010 के दिसम्बर माह में गिनी गणराज्य के राष्ट्रपति बने। देश के इतिहास में वे पहली बार स्वतंत्र रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने तथा 2015 में दूसरी बार के लिए निर्वाचित हुए।








All the contents on this site are copyrighted ©.