2017-01-10 16:08:00

मैं देश में सबसे बड़ा गिरजाघर का निर्माण करुँगा :राष्ट्रपति अल सीसी


काहिरा,मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (फीदेस) : काहिरा में मिस्र का सबसे बड़ा कॉप्टिक चर्च होगा। जिसका उद्घाटन 2018 में कया जाएगा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल उत्ताह अल सीसी प्रत्यक्ष प्रायोजकों नें से एक होंगे।

परियोजना की घोषणा काहिरा में कॉप्टिक ओर्थोडोक्स महागिरजाघर में क्रिसमस समारोह के दौरान स्वंय राष्ट्रपति अद सीसी ने की। राष्ट्रपति ने कहा कि उसने अनुदान की पहल 100 हजार मिस्र पौंड से की है। एक नये शहर की परियोजना के तहत एक ही समय में सबसे बड़ा मस्जिद और सबसे बड़ा गिरजाघर का निर्माण किया जाएगा। जहां सरकार और राजनीतिक संस्था के कार्यालयों में भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने सन् 2013 में पूर्व इस्लामी राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी के निक्षेप के बाद दंगों के दौरान क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिये गये गिरजाघरों के पुनर्निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

कॉप्टिक ओर्थोडोक्स महागिरजाघर में क्रिसमस समारोह में राष्ट्रपति अल सीसी तीसरी बार शामिल हुए हैं। इससे पहले किसी भी राष्ट्रपति ने ख्रीस्तीय समाराहों में कभी भाग नहीं लिया था।  








All the contents on this site are copyrighted ©.