2017-01-07 15:50:00

टोगो महागिरजाघर का एक भाग आग में नष्ट हुआ


वाटिकन रेडियो, शनिवार, 7 जनवरी 2017 (वा.रेडियो) : लोम के प्रतिष्ठित सेक्रेट हार्ट महागिरजाघर के में सोमवार शाम को आग लग गई। सौभाग्य से अधिक नुकसान नहीं हुआ। सूचना पाते ही अग्निशमन दल आकर आग को बुझाने में सफल हुए।

गवाहों के अनुसार गिरजाघर में आग स्थानीय समय अनुसार साढ़े चार बजे शाम को लगी। महागिरजाघर के पल्लीपुरोहित फादर देसीरे क्पोदार ने साक्रिस्टी की ओर से निकलती हुई आग की लपटों को देखकर जोर से शोर मचाया।

जिसे सुनकर तुरंत भीड़ जमा हो गई और अग्निशमन आने के पहले सभी आग बुझाने में लग गये। लोम के अग्निशमन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अगोरो तेकनील के अनुसार 45 मिनट के अंदर आग को बुझा दिया गया था।

लोम का महागिरजाघर एक ऐतिहासिक इमारत है जो राजधानी टोगोलेस के बीच में स्थित है। गोथिक स्टाइल में बना यह गिरजाघर प्रति वर्ष हजारों आगंतुकों को आकर्षित करता है। इस इमारत को जर्मन काथलिक मिसनरियों ने 1901-1902 में बनाया था। संत पापा जोन पौल द्वितीय ने टोगो की प्रेरितिक यात्रा में 9 अगस्त 1985 में इस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान किया था।

हालांकि आग से किसी को नुकसान नहीं पहुँचा परंतु गिरजाघर की सजावट के कीमती और सुंदर वस्तुएँ, धर्मविधि में प्रयोग की जाने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक परिधान चासुबेल और महत्वपूर्ण तथा दुर्लभ दस्तावेज आग में जल गई जो साक्रिस्टी में रखे गये थे।

लोम के मेट्रोपोलिटन महाधर्माध्यक्ष डेनिस कोमिवि आमजू दकपाह ने कहा कि आवश्यक कार्यवाही और सुरक्षा का प्रबंध करने के बाद जितनी जल्दी हो सके महागिरजाघर फिर से विश्वासियों के लिए खोल दिया जाएगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.