2016-12-30 15:41:00

येसु संघ संत जेवियर्स महाविद्लाय को कोलकाता विश्वविद्यालय का दर्जा


भारत, कोलकता,  शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 (फिदेस न्यूज) राज्य में शैक्षणिक मांग को देखते हुए येसु संघियों द्वारा संचालित कोलकाता के संत जेवियर्य महाविद्लाय को पश्चिम बंगाल की सरकार ने कोलकाता विश्वविद्लाय का दर्ज दिया।

वाटिकन के फिदेस समाचार को दिये गये संवाददाता समाचारानुसार नव घोषित कोलकाता का येसु समाजी विश्वविद्लाय अब विभिन्न संस्थानों से साथ अपनी संरचना तैयार कर सकता है। शिक्षण संस्थान के रुप स्थापित संत जेवियर्स कोलकाता अब पूरे राज्य में उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों का प्रशासन करेगा। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत अब शिक्षा, शिक्षण, विभिन्न विषयों और विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षण और शोध के पठन-पाठन कार्य किये जा सकते हैं जिसमें मुख्यतः विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कानून, प्रशासन, सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा, कला प्रदर्शनी इत्यादि शामिल हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.