2016-12-14 16:22:00

आदिवासियों के गढ़ में माता मरिया का महागिरजाघर का उद्घाटन


राँची, बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 (ऊकान) :  झारखंड राज्य की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में स्थित उलहातु में 8 दिसम्बर को कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो ने सौ साल पुराने माता मरिया के गिरजाघर को महागिरजाघर के रुप में घोषित किया। इस समारोह में 10,000 से भी अधिक अदिवासी काथलिकों ने भाग लिया।

उल्हातु गिरजाघर के फादर माक्सिमुस टोप्पो ने कहा, "इस क्षेत्र के लोगों का सपना आज सच हो गया।″ वाटिकन की ओर से सन् 2004 में ही माता मरिया के गिरजाघर को ″माता मरिया का दिव्य मातृत्व का महागिरजाघर″ बनाने का निर्देश दे दिया गया था परंतु उन्होंने देरी की वजह को नहीं बताया।

कार्डिनल टोप्पो ने कहा कि आदिवासी परिवारों में माताएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं उसी प्रकार काथलिक विश्वास में बढ़ने के लिए माता मरिया बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। एक समय था जब रविवारीय ख्रीस्तयाग समारोह के लिए पुरोहितों की कमी थी तब काथलिकों ने रोजरी प्रार्थना करते हुए अपने विश्वास को बनाए रखा।








All the contents on this site are copyrighted ©.