2016-12-13 14:57:00

ओपुस देई के परमाधिकारी धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया का निधन


रोम, मंगलवार,13 दिसम्बर 2016(सेदोक): ग्वारदालूपे का माँ मरियम के त्योहार के दिन, सोमवार 12 दिसम्बर की शाम को ओपुस देई के परमाधिकारी धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया की मृत्यु हुई। वे 84 वर्ष के थे। धर्माध्यक्ष जेवियर ओपुस देई के संस्थापक संत जोसमरिया के दूसरे उत्तराधिकारी और रोम स्थित परमधर्मपीठीय होली क्रॉस  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे।

सोमवार शाम को ही सहायक धर्माध्यक्ष फेरनानदो ओकारिज ने उन्हें अंतमलन संस्कार दिया। धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया 5 दिसम्बर से फेफड़े में संक्रमण के कारण रोम के पोलीक्लीनिक अस्पताल में भर्ती किये गये थे और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।

धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया का जन्म सन् 1932 में माडरिड में हुआ। वहीं उनकी मुलाकात संत जोसमरिया से हुई। सन् 1953 से 1975 तक वे जोसमरिया के सचिव रहे। सन् 1976 से इन्होंने ओपुस देई के महा सचिव का कार्य भार संभाला। सन् 1994 में वे धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए। 6 जनवरी 1995 को संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पापा जोन पौल द्वितीय के कर कमलों से उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.