2016-12-03 15:10:00

रूस सीरिया के शहरों हेतु अपने द्वार खोलेगा, यूएन


वाटिकन रेडियो, शनिवार, 3 दिसम्बर 2016 (वीआर) संयुक्त राष्ट्र ने संकेत दिया है कि रूस सीरियाई शहरों के युद्ध प्रभावित लोगों हेतु अपने चार द्वारों को खोलेगा उक्त बातें सीरिया हेतु  संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार जेन एगेलैण्ड ने कही।

उन्होंने ने कहा कि रूस ने सीरियाई सरकार की मदद से पिछले सप्ताह पूर्वी अलेप्पो शहर के एक तिहाई हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि रूसी समिति ने इस बात की घोषणा की है कि वे अलेप्पो के लोगों से विचार मंथन करना चाहती है कि वे किस रुप में अपने चार द्वारों को युद्ध प्रभावित लोगों के लिए खोलने की चाह रखते हैं।

जेन ने कहा कि हमारे बीच करीब 400 घायल लोग हैं जिन्हें तुरन्त चिकित्सा सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विचार मंथन के दौरान इस मुद्दे पर चिंतन किया जायेगा कि कैसे इन लोगों हेतु दवाईयाँ और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शह के हालात इस तरह हो गये हैं कि लोगों के बिना अनिस्थिसिया दिये उपचार किया जा रहा है।

 26 वर्षीय लीना शामी ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय सेवा लोगों को तुरन्त उपलब्ध नहीं कराये जा सकते हैं और सभी अस्पताल सेवा विहीन हो गयें हैं। सामाजिक सुरक्षा और एम्बुलेन्स की अधिकतर सेवा एवं सुविधा समाप्त हो गई है।

विशेष सलाहकार ने बतलाया कि युएन द्वारा पूर्वी क्षेत्र में करीब एक लाख पचास हजार लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की गई है, 27 हजार लोगों को कुर्दिश क्षेत्र से बाहर निकाला गया है। जबकि विस्थापित लोगों की संख्या करीब चार लाख से अधिक है जो देश के पश्चिम क्षेत्र में रह रहें हैं।

विदित हो कि अलेप्पो सीरिया का एक बृहद शहर था जो 2011 तब राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विद्रोह से पहले व्यापार और औद्योगिक केन्द्र था लेकिन विगत सालों में यह दो हिस्सों में विभक्त हो गया है।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.