2016-11-29 15:28:00

इंडोनेशियाई येसु समाजी को मिला मत्तेयो रिच्ची पुरस्कार


जाकार्ता, मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 (ऊकान) : जर्मनी में सन् 1936 को जन्मे दर्शनशास्त्र प्रोफेसर येसु समाजी फादर फ्रान्ज माग्निस सुसेनो को इंडोनेशिया में अंतर-धार्मिक संवाद को बढ़ावा देने में उनकी प्रतिबद्धता के लिए इस वर्ष का मत्तेयो रिच्ची अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

इटली के मिलान स्थित पवित्र हृदय विश्वविद्यालय ने 21 नवम्बर को पुरस्कार प्रदान किया। यह विश्वविद्यालय सन् 1998 से उन लोगों को पुरस्कार देता आ रहा है जिन्होंने मानवता की भलाई के लिए सांस्कृतिक और बौद्धिक विभेदों को पाटने में मदद की है।

फादर माग्निस जकार्ता के येसु समाजी द्रियाकारा दर्शनशास्त्र स्कूल में दर्शनशास्त्र के शिक्षक हैं। इसी संस्थान में सन् 1988 से 1998 तक वे प्राचार्य और स्नातकोत्तर अध्ययन के एक निदेशक भी थे।

फादर माग्निस सन् 1961 में इंडोनेशिया आये और 1977 में वहाँ की नागरिकता प्राप्त की।

उन्होंने 39 किताबें और मुख्य रूप से नैतिकता, दर्शन और इंडोनेशियाई संस्कृति पर 600 लेख प्रकाशित किया है। अंतरधार्मिक वार्ता में भी उनका सक्रिय योगदान रहा है।

फादर माग्निस ने ऊका समाचार से कहा, "पुरस्कार मुझे गरीब और हाशिये पर जीवन यापन करने वालों के बीच मसीह की मुक्ति और उपचार के संदेश को गवाही हेतु अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.