2016-09-22 16:56:00

संत पापा ने दो मेक्सिकन पुरोहितों की हत्या की कड़ी निंदा की


मेक्सिको, बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर 2016 (वीआर अंग्रेजी): संत पापा फ्राँसिस ने मेक्सिको के दो पुरोहितों की हत्या पर दुःख प्रकट करते हुए टेलीग्राम संदेश प्रेषित किया तथा उनके दुखित प्रियजनों एवं धर्मप्रांतों को प्रार्थना का आश्वासन दिया।

जानकारी अनुसार फादर अंजेलो काबोर जिमेनेज़ जारेज तथा फादर जोसे अलफ्रेदो सौरेज ला क्रूज़, रविवार को वेराक्रूज राज्य के पोज़ा रीका शहर से अपहृत किये गये थे। उनका मृत शरीर बुलेट द्वारा जख्म के साथ दूसरे दिन पाया गया।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा की ओर से एक संदेश प्रेषित कर कहा, ″संत पापा की ओर से मैं पुरोहितों की हत्या पर गहन शोक व्यक्त करता हूँ जो क्रमशः पल्ली पुरोहित एवं पोज़ा रिका स्थित फातिमा की माता मरियम गिरजाघर के प्रतिधर्माध्यक्ष थे।″

उन्होंने लिखा कि संत पापा जीवन तथा लोगों की प्रतिष्ठा पर क्रूर आक्रमण की कड़ी निंदा करते हैं तथा धर्मप्रांत के याजकों एवं सभी विश्वासियों से आग्रह करते हैं कि वे चुनौतियों के बावजूद प्रेरिताई हेतु धीर बने रहें।

कार्डिनल ने बतलाया कि संत पापा मृत आत्माओं की अनन्त शांति तथा दुखित परिवारों एवं समस्त पल्ली समुदाय के सांत्वना हेतु प्रार्थना करते हैं।

टेलीग्राम संदेश पापान्टला के धर्माध्यक्ष त्रीनीदाद ज़ापाता के नाम भेजा गया था।

पोज़ा रिका तथा उसके आस-पास का क्षेत्र ड्रग के कारण हिंसा एवं तस्करी के कारण वर्षों से कुख्यात है किन्तु यह अभी स्पष्ट नहीं है कि काथलिक पुरोहितों को क्यों मार डाला गया है।

पुरोहितों की हत्या पहले भी हो चुकी हैं। इस घटना के बाद यहाँ 2012 से अब तक हत्या के शिकार पुरोहितों की संख्या 14 हो गयी है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.