2016-09-09 16:31:00

विश्व के दो सौ बच्चों में हर एक बच्चा प्रवासी


आंकाराः वाटिकन रेडियो, शुक्रवार 09 सितम्बर 2016 (वी आ) युनिसेफ रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में विश्व में बच्चे और विस्थापित लोगों की संख्या करीब 50 लाख है जो अपने परिवारों से पलायन कर चुके हैं। इसमें करीब 28 लाख लोग युद्ध और हिंसा के भय से अपने घरों को छोड़ने में विवश हैं। सन् 2005 से 2015 के बीच इसकी संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है और प्रवासी बच्चों की संख्या 21 प्रतिशत हो गई है। युनिसेफ द्वारा फीदेस समाचार को निर्गत पिछले रिपोर्ट के मुताबिक करीब 70 प्रतिशत बच्चे  मुख्य रूप से सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और यमन में जारी युद्ध से बचने हेतु यूरोप में शरणार्थी के रुप में आश्रय हेतु आवेदन दिया है। दस देशों में तुर्की का स्थान सर्वप्रथम जबकि लेबानान में पाँच मुल्क के निवासी रह रहे हैं। सन् 2015 में यात्री प्रवासी बच्चों अर्थात वे बच्चे जो विभिन्न तरह के शोषण का शिकार होते हैं उनकी संख्या में तीन गुणा वृद्धि हुई है। हर एक तीन प्रवासी में एक बच्चा आफ्रीका का होता है जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम होती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.