2016-08-08 17:15:00

सीरिया में शांति हेतु संत पापा का आह्वान


वाटिकन सिटी, 08 अगस्त 2016 (सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने अपने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के उपरान्त संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में जमा हुए हज़ारों विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को सीरिया में शांति व्यवस्था हेतु अपील की।

 उन्होंने कहा “प्रिय भाई-बहनो, यह खेद की बात हैं कि हमें सीरिया में, विशेषकर, आलेप्पो शहर में हो रहे निरंतर गृह युद्ध के समाचार मिल रहे हैं। यह हमारे लिए एक अस्वीकरणीय बात है कि युद्ध की स्थिति में कितने ही निहत्थे लोगों और बहुत से छोटे बच्चों को युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि शक्तिशाली लोगों ने शांति वार्ता हेतु अपना हृदय बंद कर रखा हैं।” 

संत पापा ने सीरिया के लोगों को अपनी आध्यात्मिक सामीप्य का आश्वासन देते हुए प्रार्थनामय और युद्ध प्रभावित लोगों हेतु ठोस सहायता के कदम की अपील की। “आइए हम सीरिया के भाई-बहनों के साथ अपनी एकात्मता और प्रार्थना के भाव रखें।” उन्होंने कहा, “आइए हम उन्हें माता मरिया की सुरक्षा को सुपूर्द करें।”

विदित हो कि उपद्रवी, सरकार द्वारा नियंत्रित सीरिया के पश्चिमी क्षेत्र को अपने कब्जे में करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके कारण पिछले शुक्रवार से आलेप्पो क्षेत्र में एक घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। उस युद्ध में कई निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबर हैं, विशेषकर, शनिवार को एक हवाई हमले में सीरिया के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित एक अस्पताल को छति पहुँची है जिसमें करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर हैं जिसमें कई बच्चे शामिल हैं। चिकित्सा सेवा में संलग्न लोगों ने बतलाता कि जुलाई के महीने में करीब 43 चिकित्सा संस्थानों को हमलों का शिकार होना पड़ा है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.