2016-02-12 15:25:00

महाधर्माध्यक्ष फीसीकेला संत पीयो के सम्मान में मिस्सा बलिदान अर्पित किया


वाटिकन सिटी, शुक्रवार,12 फरवरी 2016, (सेदोक) नये सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मापीठीय समिति के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष रीनो फीसीकेला ने संत पेत्रुस महागिरजाघर में संत पीयेत्रेचीना के पादरे पीयो और संत लेयोपोल्दो मानदिक के सम्मान में बृहस्पतिवार को मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

करूणा की जयन्ती वर्ष के मद्देनजर दोनों संतों के अवशेषों को एक सप्ताह तक पेत्रुस के महागिरजाघर में रखा गया था।

अपने प्रवचन में महाधर्माध्यक्ष ने कहा,“ जयन्ती के वर्ष में ईश्वर हमें त्याग करते हुए अपना क्रूस ले कर अपने पीछे आने हेतु निमंत्रण देते हैं जैसे की संत पियो और लेयोपोल्दो ने किया।”  

ज्ञात हो कि दोनो संतों के अवशेषों को बीते शुक्रवार को रोम चाहरदीवारी के बाहर लौयुरो के संत सलभातोरे गिरजाघर में जुलूस के साथ संत पेत्रुस के महागिरजाघर में लाया गया था।

बृहस्पतिवार सुबह के मिस्सा के बाद संत पियो के अवशेष को संत जोवानी रोतोन्दो ले जाया गया जबकि संत लेयोपोल्दो को उनके स्थायी स्थल पादुआ लिया गया। रोम के अधिकारियों के मुताविक एक सप्ताह के अन्तराल करीब पांच लाख लोगों ने दोनों संतों के दर्शन किये।








All the contents on this site are copyrighted ©.