2015-10-29 16:51:00

श्रोताओं के पत्र


श्रोताओं के पत्र

पत्र- आध्यात्मिकता आज के समय में परम आवश्यक है क्योंकि यह हमें अनुशासन सिखाता है, संवेदनाएँ जगाता है और हमें आत्मबल संपन्न बनाकर स्वयं में आत्म संतोष बढ़ाता है। जिस व्यक्ति के अंदर संवेदनाएँ जागृत हो जाएँगी वह भला दूसरों के हित कार्य क्यों नहीं करेगा। मसीह हमारे पापों के लिए दुःख भोगे। फिर भी उसने खुदा से हमारे पाप क्षमा हेतु प्रार्थना की।

मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कृपया हमें रेडियो पत्रिका व पोस्ट कार्ड भेजने की कृपा करें। इस विषय पर में कई पत्र लिख चुका हूँ।

धर्मेंद्र सिंह, नियर बादा मंदिर, मलथोर, सागार म॰प्रे॰।

पत्र- 27.10.15

आप सभी को दशहरा पूजा मुबारक हो। आशा है कि उत्सव का यह अवसर आप सभी के लिए आनन्द लेकर आये। दशहरा हमारे जीवन में बुराईयों पर विजय का त्यौहार है।

हमारी शुभकामनाएँ हैं कि माँ दुर्गा आप और आप के प्रियजनों पर खुशी, समृद्धि तथा सौभाग्य की वर्षा करे। हम आपके रेडियो कार्यक्रमों के श्रोतागण हैं। आपके सभी सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। आप हमें अत्यन्त उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। हम आपके वेबसाईट का भी नियमित दौरा करते हैं। कृपया हमारे आई. डी. को ई मेल भेजने वालों की सूची में शामिल करें।

डॉ. एस एस भट्टाचार्य, चेतक लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष, नवोदय पल्ली, मेदिनीपुर।

पत्र- 23.10.15

वाटिकन रेडियो के सभी कार्यकर्ताओं तथा श्रोताओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएँ। दुर्गा पूजा हिन्दूओं का त्यौहार है जिसमें दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। हम दुर्गा पूजा से संबंधित कुछ फोटो भेज रहे हैं। शुभकामनाओं सहित हम आपके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

शिवेन्दु पौल, मिताली लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष, मुरशिदाबाद। 








All the contents on this site are copyrighted ©.