2015-10-21 17:13:00

श्रोताओं के पत्र


पत्र- ‘वॉइस ऑफ हार्ट’

मौन और मुस्कान

दो शक्तिशाली हथियार होते हैं

मुस्कान से कई समस्याओं को हल किया जा सकता है

और मौन रहकर कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है

आज का दिन मंगलमय हो।

डॉ. हेमन्त कुमार, प्रियदर्शनी रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष, गोराडीह भागलपुर।

पत्र- आदरणीय फा॰ अलेक्स जी!

प्रभु यीशु के पवित्र नाम में नमस्कार। वाटिकन रेडियो द्वारा हमें सुसमाचार संबंधित ज्ञान प्राप्त होता है जो लोगों पर शासन नहीं करता किन्तु बदले में उन लोगों को मुक्त करता है जो महत्त्वकांक्षी हैं, धन के प्रति प्रेम, घमंड तथा कामुकता आदि जैसे संसार की बुरी आत्माओं के वंश में है। सुसमाचार हृदय परिवर्तन करता है, वह जीवन में परिवर्तन लाता तथा बुराई की ओर झुकने से बचने हेतु शक्ति प्रदान करता है।

दीपक कुमार दास, अपोलो रेडियो लि॰ क्लब के अध्यक्ष, ढोली सकरा, मुजफ्फरपुर। 








All the contents on this site are copyrighted ©.