2015-10-08 17:10:00

धर्मबहनों द्वारा नेपाल में भूकम्प पीड़ितों की मदद


काठमाण्डू, बृहस्पतिवार, 8 अकटूबर 2015 (ऊकान): काथलिक धर्मबहनें अप्रैल माह में नेपाल में आये विनाशकारी भूकम्प प्रभावित लोगों को पुनर्वास हेतु मदद कर रही हैं।

ड्रक अमीताबा माऊंटेन आश्रम की कंग फू की 300 धर्मबहनें नौ गाँवों के लोगों को गृह निर्माण में मदद कर रही हैं।

आश्रम के नजदीक काल्लाबारी गाँव की निर्मला तमंग जिसके घर के निर्माण में धर्मबहनें मदद कर रही है उन्होंने आई ए एन एस के पत्रकारों से कहा, ″हमारे घर के निर्माण में ये धर्मबहनें हमें बहुत अधिक मदद कर रही है।″

उन्होंने कहा, ″ धर्मबहनों ने सबसे पहले अस्थायी टेंट तथा दवाईयाँ प्रदान की थीं। अब वे घर के निर्माण में आर्थिक मदद कर रही हैं। वे हमें तकनीकी जानकारियाँ भी दे रही हैं कि भूकम्प से बचने क लिए किस प्रकार के घर का निर्माण किया जाना चाहिए।″

ग्यालंग ड्रूकपा अंतरराष्ट्रीय न्यास ‘लिव टू लव’ ने 201 घरों के पुनःनिर्माण की घोषणा की है। न्यास के हूसिंग प्रोजेक्ट मैनेजर जिगमे रिगज़िन ने कहा, ″सभी 9 गाँवों में घरों के निर्माण का कार्य विभिन्न स्तरों पर चल रहा है।″  

टुलकी ने कहा, ″मेरा घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था मैंने सब कुछ खो दिया है हम इन दिनों अस्थायी झोंपड़ी में रह रहे हैं। मानसून बीत चुका है अब हम नये घर में प्रवेश करेंगे।″

ऊका समाचार के अनुसार नेपाल की 60 प्रतिशत जनता कृषि करती है। सरकार ने प्रत्येक परिवार को अस्थायी घर बनाने हेतु 15,000 रूपये प्रदान किये हैं।

ज्ञात हो कि सरकार ने यह घोषणा की है कि हर परिवार को 2,00000 रूपये घर के पुनःनिर्माण हेतु दिये जायेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.