2015-03-26 15:21:00

संत पापा ने गुड़गाँव धर्मप्रांत की स्थापना की


गुड़गाँव, बृहस्पतिवार, 26 मार्च 2015 (वीआर सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 26 मार्च को भारत के गुड़गाँव में, सिरो मलांकरा रीति की कलीसिया के लिए संत जोन क्रेसोस्टम नामक एक नये धर्मप्रांत की स्थापना की तथा मोन्सिन्योर तूएस बर्नाबस आएराथ ओ. आई. सी. को धर्मप्रांत का प्रथम धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

धर्मप्रांत का विस्तार भारत के उत्तरी भाग में 29 में से 22 राज्यों पर फैला है धर्मप्रांत का केंद्र  गुड़गाँव में है क्योंकि यह महानगरीय क्षेत्र होने के कारण विश्वासियों की देखभाल हेतु महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में नौ पल्लियाँ हैं। इस क्षेत्र में सिरो मलांकरा काथलिक कलीसिया द्वारा संचालित दो कॉलेज तथा दस स्कूल हैं। धर्मप्रांत में 15 पुरोहित तथा 30 धर्मसमाजी हैं।

गुड़गाँव के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष मोन्सिन्योर तूएस बर्नाबस आएराथ ओ. आई. सी. का जन्म 7 दिसम्बर सन् 1960 ई. को करीकुलम में हुआ था। उन्होंने ‘इमिटेशन ऑफ ख्राईस्ट’ को समर्पित धर्मसमाज में 2 अक्तूबर सन् 1986 ई. में पुरोहिताभिषेक ग्रहण किया। उन्होंने रोम स्थित अल्फोंसियानुम कॉलेज से ईश शास्त्र में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। वे अंग्रेजी, जर्मन, इतालवी तथा मलयायम भाषा के कुशल ज्ञाता हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.