2015-03-21 15:15:00

पोम्पेई के मरियम तीर्थ पर संत पापा ने प्रार्थना की


नेपल्स, पोम्पेई, शनिवार, 21 मार्च 2015 (सेदोक)꞉ संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 21 मार्च को पोम्पेई के मरियम तीर्थ पर रोजरी माला की माता मरियम के सम्मुख व्यक्तिगत प्रार्थना करने के बाद पूरे समुदाय के साथ निवेदन की प्रार्थना अर्पित की।

यह एक ऐसिहातिक प्रार्थना है जिसे धन्य बारतोलो लोंगो ने सन् 1883 ई. में लिखा था।

मरियम तीर्थ से प्रस्थान कर संत पापा ने गिरजाघर के समुम्ख सभी विश्वासियों का अभिवादन किया तथा इन शब्दों से उनके स्वागत हेतु उन्हें धन्यवाद दिया, ″खूब गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत करने के लिए आप सभी को धन्यवाद।″ 

नेपल्स में संत पापा फ्राँसिस की एक दिवसीय प्रेरितिक यात्रा में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं से उनका दर्शन किया।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.