2015-03-02 14:41:00

भारत में सबसे अधिक सामाजिक वैमन्स्यता


वॉशिंग्टन, सोमवार 2 मार्च, 2015 (उकान) वॉशिंग्टन में अवस्थित एक शोध संस्थान पीईडब्ल्यू (पीयु) के अनुसार वर्ष 2013 में  भारत में सबसे अधिक सामाजिक वैमन्स्यता पायी गयी जब कि धार्मिक विश्वास और इसे मानने को लेकर चीन में सबसे अधिक सरकारी प्रतिबंध पाये गये।

एक-दूसरे के प्रति द्वेषभावों में धार्मिक संस्थानों तथा सम्पति का तोड़-फोड़, धार्मिक किताबों का अपवित्रीकरण और हिंसा आदि शामिल हैं।

जिन देशों में धार्मिक स्वतंत्रता का हनन होता रहा है वे हैं इस्राएल, भारत, पाकिस्तान, फिलीस्तीन तथा नाइजीरिया।

शोध की रिपोर्ट के अनुसार दो प्रमुख धर्मों ईसाई और इस्लाम के धर्मावलंबियों को अधिकतर देशो में धार्मिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

पीईडब्ल्यु की रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि यहूदी धर्म के अनुयायियों को भी प्रताड़ित किये जाने की घटनायें बढ़ीं हैं।

कहा गया है कि उन घनी आबादी वाले 25 देशों में जहाँ धार्मिक असिहष्णुता बढ़ी है वे हैं म्यामार, मिश्र, इन्डोनेशिया, पाकिस्तान और रूस। इन देशों में आम लोगों  के साथ-साथ सरकार भी लोगों पर धार्मिक प्रतिबंध लगाते रहते हैं।

 

 

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.