2015-02-27 14:11:00

फ्लेमिस भाषी आवासहीन का दफ़न वाटिकन सिटी में


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 27 फरवरी, 2015 (अंग्रेज़ी,वीआर) वाटिकन प्रेस कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है कि वाटिकन के निकट सड़कों में जीवन बितानवाले विली नामक फ्लेमिश भाषी आवासहीन व्यक्ति का दफ़न वाटिकन सिटी परिसर में तियोतोनिक कॉलेज कब्रस्थान में कर दिया गया।

समाचार के अनुसार 80 वर्षीय विली की मृत्यु 12 दिसंबर को हो वाटिकन के निकट अवस्थित सान्तो स्पीरितो में हो गयी थी पर उसके परिवार या संबंधियों द्वारा मृत शरीर का दावा नहीं करने के कारण उसे 9 जनवरी तक मुर्दाघर में ही रखा गया।

विली की दफ़न क्रिया वाटिकन सिटी में अवस्थित एक पुराने जर्मन कब्रस्थान में कर दिया गया और दफ़न खर्च का वहन एक जर्मन परिवार ने किया।

वाटिकन में अवस्थित सन्त अन्ना पारिस के पल्ली पुरोहित ब्रुनो ने बतलाया कि विली 25 वर्षों से लगातार गिरजा आया करता था। अपनी बातों में वह संत पापा की चर्चा करता और लोगों को यूखरिस्तीय बलिदान में सहभागी होने के लिये प्रोत्साहन दिया करता था।

उन्होंने बताया कि विली एक अच्छा ख्रीस्तीय था जिसका विश्वास मजबूत था और जो अपने दिन का आरंभ यूखरिस्तीय बलिदान से करता और संत पेत्रुस महागिरजाघर, बोर्गो पियो तथा भिया दी पोर्ता अन्जेलिका के आस-पास अपना समय व्यतीत करता था।

 

 

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.