2015-02-26 15:17:00

संत पापा एवं कूरिया आध्यात्मिक साधना के अंतिम चरण पर


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 26 फरवरी 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ संत पापा फ्राँसिस एवं परमधर्माध्यक्षीय रोमी कार्यालय के कर्मचारी रोम स्थित अरिच्चा के आध्यात्मिक साधना केंद्र में अपनी आध्यात्मिक साधना के अंतिम चरण पर हैं।

लोसवातोरे रोमानो की रिर्पोट अनुसार आध्यात्मिक साधना के संचालक फा. ब्रूनो सेकोंदिन ने कई विषयों पर नबी एलियस के ग्रंथ से चिंतन प्रस्तुत किया है। 

चिंतन में उन्होंने नबी एलियस के समय की जाने वाली देवमूर्तियों की पूजा की तुलना वर्तमान की उस धार्मिक कर्मकाण्ड से की है जो सतही है एवं बाह्य चीजों पर अधिक ध्यान देती है। उन्होंने आध्यात्मिक साधना के प्रतिभागियों को चिंतन हेतु आमंत्रित करते हुए कहा कि क्या वे सच्चे ईश्वर पर आस्था रखते हैं या बाह्य प्रतीकों पर अधिक विश्वास करते हैं।

ज्ञात हो कि संत पापा एवं परमधर्माध्यक्षीय रोमी कार्यालय के कर्मचारियों की आध्यात्मिक साधना शुक्रवार को समाप्त होगी।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.