2015-02-26 15:24:00

मालवी में बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु काथलिकों से अपील


स्कॉटलैंड, बृहस्पतिवार, 26 फरवरी 2015 (वीआर अंग्रेजी)꞉ स्कॉटलैंड के काथलिकों से अपील की गयी है कि वे मालवी के बाढ़ पीड़ितों एवं बेघर लोगों की मदद हेतु चालीसा काल के अवसर पर उदारता पूर्वक दान दें।

दक्षिण पूर्वी अफ्रीका में गत माह मूसलाधार बारिश के कारण आये बाढ़ में दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई थी तथा करीब 2 लाख लोग बेघर हुए थे। बाढ़ ने लोगों के घर एवं फ़सलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार चालीसा काल के अवसर पर स्कॉटिश काथलिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग फंड (एससीआईएएफ) ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अनुदान राशि जमा करना आरम्भ कर दिया है, साथ ही साथ मकाई की खेती एवं परिवार की आमदनी सुनिश्चित करने के लिए महिला कृषकों की मदद हेतु छोटे पैमाने पर परियोजना का संचालन भी कर रही है।

मालवी की यात्रा से लौटे एडिन्बर्ग के महाधर्माध्यक्ष लेओ कुशले ने वहाँ के लोगों की कठिन स्थिति का वर्णन करते हुए कहा कि खेतों में तीन बार तक फसल लगाये गये किन्तु तीनों बार बाढ़ ने उसे नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कठोर परिश्रम के बावजूद पर्यावरण परिवर्तन ने उनका जीना दूभर कर दिया है और इस प्रकार के मौसम का यह आठवाँ साल है जिसके कारण भूख की समस्या अत्यन्त बढ़ गयी है।

महाधर्माध्यक्ष ने बतलाया कि एससीआईएएफ द्वारा मदद की जाने वाली योजनाएँ सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं।

विदित हो कि महाधर्माध्यक्ष लेओ कुशले 15 से 21 फरवरी तक मालवी की यात्रा पर थे।  

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.