2015-01-23 16:10:00

बच्चों को स्कूल लाने में भारत प्रगतिशील, संयुक्त राष्ट्र


संयुक्त राष्ट्रसंघ, शुक्रवार, 23 जनवरी 2015 (पी टी आई)꞉ भारत ने बच्चों को स्कूल लाने में काफी प्रगति की है।

स्कूल के बाहर बच्चों की संख्या में कमी लाने हेतु विश्व स्तर पर वर्ष 2000 से ही विशेष प्रयास जारी है जिसमें वर्ष 2000 से 2001 के बीच, सिर्फ भारत में स्कूल के बाहर 16 लाख बच्चों की कमी हुई है। इस सफलता के बावजूद करीब 8 प्रतिशत बालक एवं 10 प्रतिशत बालिकाएं अब भी स्कूल से बाहर हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की रिर्पोट अनुसार दक्षिण एशिया में वर्ष 2000 से 2012 के बीच करीब 16 लाख बच्चे स्कूल भेजे गये हैं किन्तु 1.4 लाख बच्चे अब भी प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं।

भारत में प्राथमिक स्कूल के उम्र के लड़कियों की संख्या 58.81 लाख तथा लड़के बच्चों की संख्या 63.71 लाख है।

रिर्पोट में कहा गया है कि भारत ने शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी बनाने हेतु काफी प्रयास किया है। शिक्षा नीति के अनुसार सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.